# घर में इन जगहों पर रखें ठाकुर जी की बांसुरी, बदल जाएगी आपकी किस्मत

- Link: https://avantikatimes.com/flute-vastu-tips/
- Published: 2025-06-23T12:00:37+05:30
- Author: DHANANJAY RAJORA

## **-: Flute Vastu Tips :-**

वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। इसके जरिए हम अपने घर में खुशनुमा माहौल 
बना सकते हैं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ा सकते हैं।
माना जाता है कि प्राचीन समय में सिर्फ हिंदू और बौद्ध धर्म के लोग ही वास्तु शास्त्र
के नियमों का पालन करते थे, लेकिन आधुनिक युग में हर कोई सुख, शांति, समृद्धि और सक्षम
जीवन जीने के लिए वास्तु शास्त्र को अपना रहा है।

लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो वास्तु के नियमों का पालन नहीं करते हैं। जिसके कारण 
उन्हें काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। जिसका कारण घर में वास्तु दोष का होना 
है। जिसे आप भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी से दूर कर सकते हैं। ऐसा हम नहीं कहते बल्कि
वास्तु शास्त्र कहता है। तो आइए जानते हैं घर में बांसुरी रखने से क्या-क्या फायदे 
होते हैं।

### **सकारात्मकता का संचार**

##### 󠀁[**यह भी पढ़े :-**](https://avantikatimes.com/%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%81-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-3/)󠁿

> [वास्तु शास्त्र: सूर्यास्त के बाद न करें इन चीजों का दान, हो सकता है नुकसान](https://avantikatimes.com/%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%81-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-3/)

घर में बांसुरी रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु में कहा गया है कि
जो लोग अपने घर में बांसुरी रखते हैं, उनके घर-परिवार में हमेशा आपसी प्रेम और खुशहाली
का भाव बना रहता है। इसके साथ ही कार्यों में सफलता मिल सकती है। वास्तु में मान्यता
है कि बांसुरी को हमेशा नजर आने वाली जगह पर रखना चाहिए। इससे धन की कभी कमी नहीं होगी।
कान्हा जी को बांसुरी बहुत प्रिय है इसलिए जिसके भी घर में लकड़ी की बांसुरी होती है
वहां श्री कृष्ण विराजते हैं और घर में हमेशा धन-समृद्धि बनी रहती है।

### **ऑफिस या दुकान पर टांग दें बांसुरी**

अगर आप ऑफिस या अपनी दुकान में काम करते हैं, इस दौरान आपके काम में कोई बाधा आ रही
है तो इसे दूर करने के लिए आप कान्हा जी की बांसुरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। वास्तु
कहता है कि ऑफिस या दुकान की छत पर बांसुरी टांगने से पहले आप भगवान कृष्ण की पूजा 
करें और उनके चरणों में बांसुरी रखकर अपनी सलामती की प्रार्थना करें और फिर इसे छत 
पर टांग दें।

यह वास्तु उपाय आपके काम में आ रही सभी बाधाओं को दूर कर आपका रास्ता साफ करेगा। परिवार
स्वस्थ रहता है। बांसुरी को कमरे के दरवाजे के ऊपर या तकिए में रखें। ऐसा करने से परिवार
के सदस्य हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए पति-पत्नी के बीच झगड़े को
दूर करने के लिए सोते समय तकिए पर बांसुरी रखें। इससे रिश्ते बेहतर होते हैं।

**जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- [https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN](https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN)

जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – [https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108](https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108)
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – [https://x.com/Avantikatimes](https://x.com/Avantikatimes)
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – [https://www.youtube.com/@bulletinnews4810](https://www.youtube.com/@bulletinnews4810)
