ज्योतिष/धर्म

धनतेरस पर क्यों जलाए जाते हैं ’13 दीपक’, क्या है इसका महत्व?

-: Dhanteras 2024 :-

दिवाली हिंदू धर्म का एक खास त्योहार है। दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इस बार यह खास दिन 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. धनतेरस का दिन भी बेहद खास और शुभ माना जाता है. इस दिन लोग सोना-चांदी खरीदने के अलावा कुछ नियमों का भी पालन करते हैं। इन्हीं में से एक है धनतेरस पर 13 दीपक जलाने की परंपरा। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के अवसर पर इस दिन अलग-अलग स्थानों पर 13 दीपक जलाए जाते हैं और इसे बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही आइए जानते हैं धनतेरस की इस परंपरा के पीछे का कारण।

13 दीपक जलाने की परंपरा का महत्व

  • धनतेरस के दिन पहला दीपक घर के बाहर कूड़ेदान के पास दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जलाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से परिवार में असामयिक मृत्यु का भय कम हो जाता है।
  • दूसरा दीपक घी से जलाकर घर के मंदिर में रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से सौभाग्य प्राप्त होता है।
  • तीसरा दीपक मां लक्ष्मी के सामने जलाएं। आर्थिक लाभ और जीवन में सफलता का आशीर्वाद पाने के लिए यह दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
  • चौथा दीपक तुलसी मां के सामने जलाना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
यह भी पढ़े :- 👇

मां लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • पांचवां दीपक घर के मुख्य द्वार के सामने जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इससे घर से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • छठा दीपक सरसों के तेल से जलाकर पीपल के पेड़ के नीचे रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह आर्थिक संकट से बचाता है।
  • सातवां दीपक घर के पास किसी मंदिर में जलाएं। कहा जाता है कि इससे घर में समृद्धि आती है।
  • आठवां दीपक कूड़ेदान के पास जलाना शुभ होता है। यह दीपक बुराइयों का नाश करता है और परिवार में खुशहाली लाता है।
  • नौवां दीपक शौचालय के बाहर जलाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
  • दसवां दीपक घर की छत पर जलाना चाहिए। यह जीवन से अंधकार को दूर कर प्रकाश से भर देता है।
  • ग्यारहवें दीपक को घर की खिड़की के पास रखना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह दीपक बुरी और नकारात्मक ऊर्जा से लड़ने में सहायक होता है।
  • बारहवें दीपक को घर में सबसे ऊंचे स्थान पर रखा जाता है, जिससे परिवार में सभी लोग स्वस्थ रहें।
  • तेरहवां दीपक घर के चौराहे को सजाने के लिए रखा जाता है। यह दिखने में खूबसूरत होने के साथ-साथ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बढ़ाता है।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews481

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ