ज्योतिष/धर्म

somvati amavasya 2024 : पितरों की शांति के लिए करें ये काम

-: Somvati Amavasya 2024 :- 

हर महीने की अमावस्या तिथि बहुत खास मानी जाती है। इस दिन स्नान, दान और तर्पण करने से व्यक्ति के जीवन से पितृ दोष दूर हो जाता है और यदि कोई समस्या चल रही हो तो उससे छुटकारा मिल जाता है। आज 2 सितंबर को भादों मास की अमावस्या है, सोमवार के दिन पड़ने के कारण इसका नाम सोमवती अमावस्या है। इसे अन्य अमावस्याओं से भी ज्यादा खास माना जाता है क्योंकि आज सोमवार है। आज, लोगों का रुझान धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर अधिक बढ़ रहा है। इस दिन किया गया दान और पूजा कभी असफल नहीं होती बल्कि दोगुना फल देती है।

सोमवती अमावस्या के दिन पितरों का आशीर्वाद मिलता है

  • आज सबसे पहले किसी पवित्र नदी में स्नान करें। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • आज का दिन पितृ दोष के साथ-साथ काल सर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए भी बेहद खास दिन माना जाता है।
  • सोमवती अमावस्या के दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए भोलेनाथ की पूजा करती हैं।

सोमवती अमावस्या पर अवंतिकानाथ श्री महाकालेश्वर भगवान की राजसी ठाठ-बाट से निकली राजसी सवारी

  • आज पीपल के पेड़ की पूजा करें और जल चढ़ाएं। ऐसा करने से पितरों के साथ-साथ त्रिदेवों का भी आशीर्वाद मिलता है।

इस प्रकार अपने पितरों को प्रसन्न करें

  • इस दिन सबसे पहले सूर्य देव को जल चढ़ाएं और सूर्य को प्रणाम करें।
  • इसके अलावा इस दिन कच्चे दूध में दही और शहद मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करें और भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं।

आज ही इस उपाय को आजमाएं

  • मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूर्वज अपनी संतानों को आशीर्वाद देने के लिए धरती पर आते हैं। ऐसे में उन्हें खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहिए.
  • इस दिन सबसे पहले पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और चारों तरफ दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में खुशहाली बनी रहती है।
  • इस दिन जरूरतमंद लोगों को दान देना चाहिए।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ