जीवन शैली
Trending

अमेज़न जंगल के 5 सबसे खतरनाक नदियाँ

5 Dangerous Rivers of the Amazon Jungle

आज हम बात करने वाले हैं अमेजन जंगल की पांच सबसे खतरनाक और रहस्यमय नदियों के बारे में। यह जंगल इसलिए खतरनाक माना जाता है क्योंकि यहां ऐसी नदियां मौजूद हैं जिनमें हर नदी के भीतर अलग-अलग खतरनाक और रहस्यमय जीव छुपे हुए हैं। कोई नदी कोयले जैसी काली है तो कोई नदी इतनी पीली कि कभी साफ नहीं होती। कुछ नदियां ऐसी हैं जो लगातार उबलती रहती हैं।

इन्हीं नदियों में दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी भी मौजूद है। सोचिए अगर आप इस नदी में एक नाव लेकर एक छोर से दूसरे छोर तक जाने की कोशिश करें तो महीनों तक भी आप इसके अंतिम किनारे तक नहीं पहुंच पाएंगे। चारों तरफ अंतहीन जंगल, नदी के किनारे धूप सेकते विशाल अनाकोंडा, घात लगाए बैठे मगरमच्छ और ऐसे ऐसे रहस्यमय जानवर जिन्हें आपने शायद कभी देखा भी नहीं होगा।

अमेज़ॉन रिवर

अमेज़ॉन रिवर दुनिया की सबसे विशाल और रहस्यमई नदियों में से एक मानी जाती है। यह नदी साउथ अमेरिका के घने अमेज़ॉन जंगल के बीच बहती है और इसे धरती की जीवन रेखा कहा जाता है। अमेज़ॉन रिवर का उद्गम पेरू देश की एंडीज माउंटेन रेंज से माना जाता है और यह नदी वेस्ट दिशा से निकलकर लगातार ईस्ट की ओर बहती हुई ब्राजील के रास्ते अटलांटिक ओसियन में जाकर मिल जाती है। इसकी कुल लंबाई लगभग 6992 कि.मी. 4345 मील है।

जिससे यह दुनिया की सबसे लंबी और सबसे अधिक जल मात्रा वाली नदी प्रणालियों में शामिल हो जाती है। अमेज़ॉन रिवर पूरे अमेज़ॉन रेनफॉरेस्ट को जीवन देती है। इसके दोनों किनारों पर इतना घना जंगल है कि कई जगह सूरज की रोशनी जमीन तक नहीं पहुंच पाती। बरसात के मौसम में यह नदी इतनी फैल जाती है कि इसकी चौड़ाई 20 से 25 कि.मी. तक हो जाती है और आसपास का पूरा जंगल पानी में डूब जाता है जिसे फ्लडेड फॉरेस्ट कहा जाता है।

इस नदी की औसत गहराई 30 मीटर से अधिक है और कुछ स्थानों पर यह 100 मीटर तकभी गहरी मानी जाती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अमेज़ॉन रिवर के तल में आज भी कई ऐसे रहस्य छिपे हुए हैं जिनकी पूरी जानकारी इंसान को अब तक नहीं मिल पाई है। अमेज़ॉन रिवर में सबसे खतरनाक और रहस्यमई जीवों में पिराना मछलियां शामिल हैं। यह पानी में दिखाई नहीं देती। लेकिन अगर पानी में सिर्फ एक बूंद खून गिरती है तो लाखों की संख्या में इकट्ठा होकर किसी भी जीव या वस्तु को कुछ ही मिनटों में चीर कर खत्म कर देती है।

यही कारण है कि अमेज़ॉन रिवर की यह मछली पूरी दुनिया में खतरनाक और भयावह मानी जाती है। इसके अलावा यहां केमेन नाम के विशाल मगरमच्छ पाए जाते हैं जो पानी में छिपकर अचानक हमला करते हैं। अमेज़ॉन रिवर और उसके आसपास के दलदली इलाकों में एनाकोंडा भी पाया जाता है जो दुनिया के सबसे बड़े सांपों में से एक है। इस सांप की औसत लंबाई लगभग 6 मीटर, 20 फीट तक होती है। और कुछ स्पेसिमेंस 8 मीटर, 26 फीट से भी अधिक लंबे पाए गए हैं।

जबकि रिपोर्ट्स के अनुसार कभी-कभी 9 मीटर, 30 फीट से भी ऊपर की लंबाई देखी गई है। जो अमेज़ॉन के रिवर बेसिन में इन विशाल बाईपास की मौजूदगी को दर्शाता है। इस नदी की खतरनाक और रहस्यमई छवि को और मजबूत करता है। एक साहसिक किस्सा जब मार्टिन स्ट्रेल नामक व्यक्ति ने अमेज़ॉन रिवर को पूरी लंबाई तक तैरते हुए पार करने का प्रयास किया।

मार्टिन ने पेरू के एंडीज माउंटेंस के पास के छोटे ट्रिब्यूटरीज से शुरुआत की और अमेज़ॉन रिवर के मुख्य जलमार्ग को फॉलो करते हुए ब्राजील के नॉर्दर्न अटलांटिक कोस्ट तक तैर कर पहुंचने का साहसिक कार्य किया। इस दौरान उसे तेजधार, घने जंगल, मगरमच्छ, एनाकोंडा और लाखों प्रेरणा का सामना करना पड़ा। रास्ते में कई जगह लुटेरे भी मिले जिन्होंने उसका सामान छीनने की कोशिश की। लेकिन मार्टिन ने अपनी हिम्मत और धैर्य से उन्हें मात दी और नदी को सुरक्षित पार किया।

यह भी पढ़े 

दुनिया के 10 सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले जानवर

अमेज़ॉन जंगल में रहने वाली स्थानीय ट्राइब्स का मानना है कि अमेज़ॉन रिवर केवल पानी की धारा नहीं है बल्कि इसमें आत्माएं और रहस्यमई शक्तियां निवास करती हैं। उनकी कथाओं के अनुसार नदी के कुछ हिस्से ऐसे हैं जहां जाने के बाद लोग कभी वापस नहीं लौटे। आज भी अमेज़ॉन रिवर के आसपास कई ऐसे क्षेत्र मौजूद हैं जहां आधुनिक इंसान नहीं पहुंचा है और संभवहै कि वहां प्रकृति के ऐसे रहस्य छिपे हो जो भविष्य में पूरी दुनिया को हैरान कर दें। इसी वजह से अमेज़ॉन रिवर को केवल एक नदी नहीं बल्कि रहस्य खतरे और जीवन से भरी एक जीवित दुनिया माना जाता है।

रियो नीग्रो रिवर

रियो नीग्रो रिवर साउथ अमेरिका के अमेज़ॉन बेज़न का सबसे बड़ा ट्रिब्यूटरी नदियों में से एक है और इसे अपनी काली पानी की वजह से पहचाना जाता है। यह नदी मुख्य रूप से वेनेजुएला के गियाना हाईलैंड से निकलती है और ब्राजील के अमेज़ॉन रिवर में मिल जाती है। रियो निग्रो रिवर की लंबाई लगभग 2250 कि.मी. 10400 मील है और यह अपनी अनोखी जलवायु, घने जंगलों और रहस्यमय वातावरण के कारण दुनिया की सबसे रहस्यमई नदियों में गिनी जाती है।

रियो नीग्रो रिवर का पानी इतना काला है कि सनलाइट भी इसकी गहराई तक नहीं पहुंच पाती और इसे अक्सर ब्लैक वाटर रिवर कहा जाता है। इसके पानी में टेनेंस और डीकंपोज्ड ऑर्गेनिक मैटर की तीव्रता इतनी है कि इसका रंग गहरा काला दिखाई देता है। यही कारण है कि यहां की मछलियां और अन्य एक्वेटिक लाइफ हमेशा छिपी रहती हैं। पिराना जैसी खतरनाक मछलियां भी इस नदी में पाई जाती हैं जो सामान्य परिस्थितियों में दिखाई नहीं देती।

लेकिन अगर पानी में खून गिरता है तो लाखों की संख्या में इकट्ठा होकर हमला कर देती है। रियो नीग्रो रिवर के किनारे डेंस रेन फॉरेस्ट फैला हुआ है जिसमें कई ऐसे रेयर और अभूत जीव-जंतु पाए जाते हैं जिन्हें मॉडर्न साइंस भी पूरी तरह से डॉक्यूमेंट नहीं कर पाई है। यहां ग्लास फ्रॉग्स जैसी पारदर्शी मछलियां, इलेक्ट्रिक ईल्स जो बिजली पैदा कर सकते हैं और जॉइंट रिवर ऑटर्स पाई जाती हैं जो इतनी तेजी से नदी में शिकार करती हैं कि देखने वाले आश्चर्यचकित रह जाते हैं।

इसके अलावा यहां केमेन और अनाकोंडा जैसी विशाल मछलियां और सांप निवास करती हैं। कुछ रेयर स्पीशीज ऐसी भी हैं जो सिर्फ रियो नीग्रो के ब्लैक वाटर इकोसिस्टम में ही पाई जाती हैं और पूरी दुनिया में कहीं और नहीं मिलती। इसके अलावा रियो नीगो रिवर के मीठे पानी में एक बेहद अनोखी और रहस्यमई प्रजाति पाई जाती है जिसे पिंक डॉल्फिन कहा जाता है। यह डॉल्फिन पूरी तरह से गुलाबी रंग की होती है और अमेज़ॉन की सबसे अजीब जीवों में से एक मानी जाती है।

स्थानीय ट्राइब्स और गांवों में पिंकडॉल्फिन को लेकर एक प्रचलित कहानी भी है। कहा जाता है कि रात के समय यह डॉल्फिन इंसान का रूप धारण कर लेती है। सफेद कपड़े पहनती है और गांवों में घूमती है। कहानी के अनुसार यह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है और सुबह होने से पहले वापस नदी में चली जाती है। इसी वजह से कई इलाकों में इसे केवल जानवर नहीं बल्कि एक रहस्यमई आत्मा के रूप में भी देखा जाता है।

रियो नीगो रिवर जब अमेज़ॉन रिवर में मिलती है तो यह दृश्य बेहद अद्भुत होता है। यहां एक तरफ रियो नीग्रो का गहरा काला पानी बहता है और दूसरी तरफ अमेज़ॉन का पीला मडी पानी। दोनों जलधाराएं मिलने के बाद भी आपस में मिक्स नहीं होती और एक स्पष्ट सीमा दिखाई देती है जिससे यह कंट्रास्ट देखने में बहुत रोमांचक और अनोखा लगता है। रियोनीग्रो रिवर को पार करना भी चुनौतीपूर्ण माना जाता है।

तेजधार, काले पानी में छुपी मछलियां और डेंस फॉरेस्ट के कारण यह नदी नेविगेशन और स्विमिंग दोनों के लिए खतरनाक है। एक्सप्लोरर्स और एडवेंचरर्स ने इस नदी के माध्यम से यात्रा की है और बताया है कि यहां अचानक आने वाले स्टॉर्म्स और घातक वाइल्ड लाइफ का सामना करना पड़ता है। यहां का पानी, जंगल और अद्भुत जीव-जंतु मिलकर इसे एक जीवित और रहस्यमई दुनिया बना देते हैं जो आज भी मॉडर्न वर्ल्ड के लिए अनक्लोर्ड रहस्य प्रदान करती है।

मेडरा रिवर

मेडरा रिवर साउथ अमेरिका की अमेज़ॉन बेसिन की एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण नदी है। यह नदी बोलीविया के एंडीज माउंटेंस से निकलती है और लंबा सफर तय करते हुए ब्राजील की ओर बढ़ती है। मेडरा रिवर लगभग बोलीविया और ब्राजील दो देशों से होकर गुजरती है और इसकी कुल लंबाई करीब 3380 कि.मी. 2100 मील है। यह अमेज़ॉन रिवर की सबसे बड़ी सहायक नदियों में से एक मानी जाती है।

मेडरा रिवर का पानी पूरी तरह पीला दूध की चाय जैसा दिखाई देता है। बरसात के मौसम में यह नदी बहुत फैल जाती है और इसकी चौड़ाई लगभग 5 से 10 कि.मी. तक पहुंच जाती है। जबकि गहराई लगभग 30 मीटर तक हो सकती है। अपने पूरे रास्ते में यह नदी कई छोटे-बड़े शहरों से होकर गुजरती है। जहां इसे पार करने के लिए बड़े-बड़े पुल बने हुए हैं। तेज धार और भारी पानी की वजह से यह नदी यात्रा और नाव चलाने के लिए काफी चुनौतीपूर्ण मानी जाती है।

मेडरा रिवर केकिनारे घना रेन फॉरेस्ट फैला हुआ है। जहां वही जीव-जंतु पाए जाते हैं जो अमेज़ॉन रिवर और रियो नीग्रो रिवर में भी मिलते हैं। इस नदी में भी पिराना, कैटफिश, एनाकोंडा, केमन और जॉइंट रिवर ऑटर्स पाए जाते हैं। यही कारण है कि यह पूरा इलाका एक ही बड़े इकोसिस्टम का हिस्सा माना जाता है। यह नदी कई इंडीजीनस ट्राइब्स के गांवों के पास से होकर बहती है। इसके रास्ते में तयका, कोकामा, टिकुना और मुरा के गांव आते हैं।

यह लोग सदियों से नदी के किनारे रहते आए हैं और मछली पकड़ने, नाव चलाने और जंगल पर निर्भर जीवन जीते हैं। जब माडेरा रिवर आगे जाकर अमेजन रिवर में मिलती है तब वहां एक बहुत ही अजीब और रहस्यमई दृश्य देखने को मिलता है। उसी क्षेत्र में पास ही रियो निग्रो रिवर भी बह रही होती है जो नंबर दो में बताई गई वही काली नदी है। यहां एक तरफ मेडरा रिवर का पीला पानी होता है और दूसरी तरफ रियोनीग्रो रिवर का काला पानी।

दोनों नदियां पासपास होकर भी एक दूसरे में नहीं मिलती। काला और पीला पानी साफ-साफ अलग-अलग दिखाई देता है। मानो दो अलग धाराएं साथ-साथ बह रही हो। यह दृश्य इतना अनोखा होता है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं। इसका पीला पानी, घना जंगल, खतरनाक जीवजंतु और रियो नीग्रो के काले पानी के साथ बनने वाला यह अद्भुत दृश्य इसे अमेज़ॉन जंगल की सबसे रहस्यमई नदियों में शामिल करता है।

शिंगू रिवर

शिंगू रिवर ब्राजील देश की अमेज़ॉन जंगल की एक बेहद खास और अलग पहचान वाली नदी है। यह नदी ब्राजील के माटोग्रोसो क्षेत्र से निकलती है और लंबा सफर तय करते हुए आगे जाकर अमेज़ॉन रिवर में मिल जाती है। शिंगू रिवर की कुल लंबाई लगभग 10,970 कि.मी. है। बरसात के मौसम में इसकी चौड़ाई कई जगहों पर 5 से 10 कि.मी. तक फैल जाती है। जबकि इसकी गहराई सामान्य रूप से 8 से 25 मीटर तक पाई जाती है।

इस नदी का पानी अमेज़ॉन की कई दूसरी नदियों की तुलना में काफी साफ, चमकदार और पारदर्शी दिखाई देता है क्योंकि इसका तल ज्यादातर चट्टानों और पत्थरों से बना हुआ है। शिंघु रिवर में भी वे कई जीव-जंतु पाए जाते हैं जो हमने ऊपर अमेज़ॉन रिवर, रिओ नीगो रिवर और मेडरा रिवर के बारे में बात करते समय बताए थे। इसलिए यह नदी अमेज़ॉन जंगल के इकोसिस्टम का एक अहम हिस्सा मानी जाती है।

यहां पर बहुत ही खूबसूरत मछलियां पाई जातीहैं। जिनमें सबसे प्रसिद्ध है जिब्रा प्लेगो। यह मछली अपने काले सफेद धारियों वाले शरीर की वजह से दुनिया की सबसे सुंदर फ्रेश वाटर मछलियों में गिनी जाती है। इसकी खूबसूरती इतनी ज्यादा होती है कि इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत $1000 तक पहुंच जाती है। इसी वजह से यह मछली इललीगल फिशिंग का भी शिकार बनती रही है। सिंघु रिवर में पाई जाने वाली एक और रहस्यमई और खतरनाक प्रजाति है सिंघु रिवर रे।

यह देखने में शांत लगती है, लेकिन यह बेहद जहरीली होती है। इसके पीछे की ओर मौजूद लंबी पूंछ में नुकीला डंक होता है जिसमें जहर भरा रहता है। अगर यह किसी इंसान पर हमला कर दे, तो इसका जहर गंभीर चोट पहुंचा सकता है और सही इलाज ना मिले तो यह इंसान की जान के लिए भी खतरा बन सकता है।

इस नदी में कुछ खतरनाक सांपों की प्रजातियां भी पाई जाती हैं, जो पानी और जंगल दोनों में शिकार करने में माहिर होती हैं। सिंघु रिवर कई इंडीजीनस ट्राइब्स के गांवों और इलाकों से होकर बहती है। जहां यह नदी सिर्फ पानी के लिए नहीं बल्कि लोगों के रोजमर्रा के जीवन, उनके रहने, सहने और पुरानी परंपराओं का अहम हिस्सा मानी जाती है।

शनाय टिमपिशका बोइलिंग रिवर

अब बात करते हैं ऐसी नदी के बारे में जो ना लंबाई में बहुत बड़ी है, ना चौड़ाई में, ना गहराई में। लेकिन फिर भी अमेज़ॉन जंगल की बाकी चारों रहस्यमई नदियों से कहीं ज्यादा खौफनाक और चौंकाने वाली है। इस नदी को देखकर पहली बार में कोई भी यकीन नहीं करता क्योंकि जो बात यहां कही जाती है, वह सुनने में कहानी जैसी लगती है। इस नदी का नाम है शनाय टिपिशका जिसे दुनिया बोइलिंग रिवर के नाम से जानती है।

शनाई टिंपिशका नदी पेरू देश के अमेज़ॉन रेनफॉरेस्ट के अंदर छिपी हुई है। इसकी कुल लंबाई लगभग 6.4 कि.मी. है। नदी की चौड़ाई अलग-अलग जगहों पर 10 से 25 मीटर तक पाई जाती है और इसकी गहराई सामान्य तौर पर 1 से 3 मीटर के बीच रहती है। देखने में यह एक साधारण सी जंगल की नदी लगती है। लेकिन जैसे ही कोई इसके पानी को छूता है, सच्चाई सामने आ जाती है। इस नदी का पानी इतना ज्यादा गर्म होता है कि कई जगहों पर इसका तापमान 80 से 100 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

पानी सचमुच उबलता हुआ दिखाई देता है। अगर कोई जानवर गलती से इसमें गिर जाए तो कुछ ही मिनटों में वहजिंदा नहीं बचता। यही वजह है कि जंगल के जानवर भी इस नदी के किनारे बहुत सावधानी से आते हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस नदी के बारे में लोग सिर्फ बातें सुनकर भरोसा नहीं करते। लेकिन जो भी यहां एक्सप्लोर करने आया, वह सब कुछ देखकर हैरान रह गया। रिसर्चर्स और एक्सप्लोरर्स ने यहां आकर खुद एक्सपेरिमेंट किए।

किसी ने इस पानी में अंडा डाला और सिर्फ 3 मिनट में अंडा पूरी तरह उबल गया। कुछ लोगों ने एक गिलास में इस पानी को लेकर चाय बनाई और बिना किसी आग या गैस के चाय तैयार हो गई। यह सब देखकर लोग समझ गए कि यह कोई अफवाह नहीं बल्कि सच है। सबसे रहस्यमई बात यह है कि शनाई टिपिशका नदी किसी वोल्केनो के पास नहीं है। आसपास ना कोई ज्वालामुखी है ना लावा। फिर भी इतना गर्म पानी आज तक विज्ञान के लिए एक बड़ी पहेली बना हुआ है।

माना जाता है कि जमीन के बहुत नीचे से निकलने वाली जियोथर्मल ऊर्जा इस पानी को गर्म करती है। लेकिन इसकी पूरी सच्चाई आज भी साफ नहीं हो पाई है। स्थानीय ट्राइब्स इस नदी को पवित्र और खतरनाक दोनों मानते हैं। उनके अनुसार यह नदी जंगल की आत्मा द्वारा संरक्षित है और जो भी इसे हल्के में लेता है, वह नुकसान उठाता है।

इसलिए आज भी यहां के लोग इस नदी के पास बेहद सम्मान और सावधानी के साथ जाते हैं। शनाई टिमपिशका नदी हमें यह एहसास दिलाती है कि अमेजॉन जंगल के अंदर आज भी ऐसे रहस्य छिपे हुए हैं जिन्हें इंसान देख तो सकता है लेकिन पूरी तरह समझ नहीं सकता। छोटी सी दिखने वाली यह नदी अपने अंदर इतना बड़ा रहस्य समेटे हुए है कि इसे दुनिया की सबसे अजीब और डरावनी नदियों में गिना जाता है।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से-  

Related Articles

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ