ज्योतिष/धर्म

‘कारोबार और धन’ बढ़ाने के लिए घर में रखें ये खास चीजें, होगा फायदा

-: vastu tips :-

अगर घर में लंबे समय से पैसों की कमी है तो इसका कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। चाहे आप ज्यादा कमाएं या कम. अगर वास्तु दोष चल रहा हो तो घर में पैसों की कमी हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं जो ना सिर्फ पैसों की तंगी दूर करेंगे बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा लाएंगे और आपके बिजनेस में भी बढ़ोतरी होगी।

धन की तिजोरी

जिस अलमारी या तिजोरी में आप अपना पैसा रखते हैं उसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। यह भी ध्यान रखें कि अलमारी खोलते समय उसका मुंह उत्तर-पूर्व दिशा में खुलना चाहिए, क्योंकि उत्तर दिशा धन के स्वामी कुबेर की होती है।

लाफिंग बुद्धा

धन की गठरी पकड़े हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति उत्तर-पश्चिम कोने में अवश्य रखें। लाफिंग बुद्धा को समृद्धि का देवता कहा जाता है।

इसे घर के कोने में रखने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही घर में लाफिंग बुद्धा रखने से समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है और व्यापार में वृद्धि होती है।

पक्षियों के लिए पानी का कटोरा

वास्तु के अनुसार घर के बाहर दक्षिण-पूर्व कोने में पक्षियों के लिए पानी का कटोरा रखना चाहिए। इससे धन लाभ होता है।

घर में मनी प्लांट लगाएं

मनी प्लांट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे घर में धन और समृद्धि आती है। इस पौधे को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं, यह बहुत फायदेमंद होता है।

घर के कोनों में नमक

और लौंग को एक कांच के जार में रखें। फिर सुबह उठकर इसे घर के चारों कोनों में रख दें। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, इससे घर में समृद्धि और पैसा आता है।

कछुआ और मछली

पैसों की तंगी दूर करने के लिए घर में धातु का कछुआ और मछली रखना शुभ माना जाता है।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ