घर की छत पर न रखें ये चीजें, देवी लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

-: vastu shastra for home :-
घर में रखी अनावश्यक चीजें कई बार आपकी तरक्की में बाधा बन सकती हैं। गृहणियों की आदत होती है कि वे सभी बेकार चीजों को उठाकर छत पर फेंक देती हैं। लेकिन छत पर रखी चीजें आपके लिए कई तरह की परेशानियां खड़ी कर सकती हैं। छत पर पड़े कबाड़ से देवी लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि छत पर कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।
घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की सफाई के बाद जो भी चीजें निकलती हैं, उन्हें घर से बाहर फेंक देना चाहिए। कभी भी कबाड़ इकट्ठा करके छत पर न रखें। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। ऐसे घर में देवी लक्ष्मी भी प्रवेश नहीं करती हैं।
यह भी पढ़े :-
सावन के महीने में इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, दूर हो जाएंगी सारी परेशानियां
बेकार पेड़-झाड़ियां
घर की छत पर बेकार पेड़-झाड़ियां न रखें। इसके अलावा छत पर कभी भी धूल-मिट्टी जमा न होने दें। समय-समय पर छत की सफाई करते रहें, ताकि वहां गंदगी जमा न हो।
छत पर न रखें झाड़ू
मान्यताओं के अनुसार छत पर कभी भी झाड़ू, जंग लगा लोहा या बेकार लकड़ी नहीं रखनी चाहिए। इन सभी चीजों को छत पर रखना अशुभ माना जाता है। इन चीजों से आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।
पुराने अखबार और पत्रिकाएँ
कई घरों में अखबार और पत्रिकाएँ मिल जाती हैं। पढ़ने के बाद अक्सर महिलाएं अखबार और पत्रिकाएँ उठाकर छत पर फेंक देती हैं। लेकिन मान्यताओं के अनुसार, पुराने अखबारों और पत्रिकाओं का कभी भी ढेर नहीं लगाना चाहिए।
जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810



