ज्योतिष/धर्म

इस जगह रखा कूड़ादान बनता है दरिद्रता का कारण

-: vastu tips dustbin placed :-

किसी भी घर की तरक्की और खुशहाली के लिए घर का वास्तु सही होना बहुत जरूरी है। घर में वास्तु दोष होने से न सिर्फ झगड़े और नकारात्मकता आती है। बल्कि घर की लक्ष्मी भी नाराज होकर चली जाती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कूड़ेदान को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है, नहीं तो जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र में कूड़ेदान रखने की सही दिशा के बारे में।

उत्तर दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा में कूड़ेदान रखने से घर में दरिद्रता आती है। क्योंकि उत्तर-पूर्व को देवताओं की दिशा माना जाता है। जिस घर में उत्तर-पूर्व दिशा में कूड़ेदान रखा जाता है, उस घर के सदस्य हमेशा मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। इतना ही नहीं परिवार के किसी एक सदस्य का स्वास्थ्य हमेशा खराब रहता है।

यह भी पढ़े :-

मिट्टी से बनी ये चीजें चमका देंगी आपकी किस्मत, घर में होगी पैसों की बारिश

कूड़ेदान रखने की सही दिशा

आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में कूड़ेदान के लिए दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा को शुभ माना गया है। ये दिशाएं कचरा फेंकने के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन दिशाओं में कूड़ेदान रखने से कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है। इसके अलावा कूड़ेदान को उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है।

समय-समय पर करते रहें सफाई

घर के हर कोने की सफाई करनी चाहिए। अगर आपने लंबे समय से घर में रखी अलमारी के कोनों और टेबल के कोनों की सफाई नहीं की है तो समय-समय पर इन जगहों की सफाई करते रहें क्योंकि कोनों में जमा कचरा आपकी तरक्की में बाधा बनता है, जिसके कारण आप सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ