ज्योतिष/धर्म

घोड़ों के साथ-साथ इन पक्षियों की मूर्तियां घर में रखने से बदल सकती है आपकी किस्मत

-: vastu tips for luck :-

हर किसी को अपने जीवन में किसी न किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आपकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो इसका मतलब है कि आपके घर में वास्तु दोष है। वास्तु में हमारे जीवन में आने वाले छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव और कठिनाइयों को दूर करने के उपाय बताए गए हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में आने वाली परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी। आपको बता दें कि वास्तु में कुछ ऐसी मूर्तियों का जिक्र किया गया है, जिन्हें घर में रखने से जीवन में खुशियां आती हैं।

  • घर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए। वास्तु के अनुसार घोड़ा उन्नति, सफलता और मेहनत का प्रतीक होता है। ऐसे में इसे घर में रखने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
  • घर में मछलियां रखना सुख-समृद्धि के लिए शुभ होता है। अगर किसी कारणवश आप मछली नहीं रखना चाहते हैं, तो आप फिश एक्वेरियम भी रख सकते हैं। आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र और चीनी वास्तु पेंगशुई में इन्हें शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़े :-

सुबह-शाम भूलकर भी न करें ये काम, देवी लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

  • घर में हाथी की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि जहां हाथी होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए घर में हाथी की मूर्ति जरूर होनी चाहिए।
  • अगर घर का माहौल पूरी तरह खुशहाल रखना है तो घर में बछड़े को दूध पिलाती गाय की मूर्ति जरूर रखें। वास्तु में कहा गया है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में घर में गाय की मूर्ति रखना शुभ होता है।
  • बच्चों के कमरे में तोते की मूर्ति रखने से उनका मन पढ़ाई में लगा रहता है। इससे पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है और वे प्रतियोगिता में अव्वल आते हैं। ऐसा वास्तु विशेषज्ञों का मानना ​​है।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ