ज्योतिष/धर्म

वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए आपको घर में इन पक्षियों की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए

-: Vastu Dosh :-

लोग अपने घरों को सजाने के लिए तरह-तरह की तस्वीरें लगाते हैं और यह परंपरा पुराने समय से ही चली आ रही है। घर में लगी तस्वीरों का भी वास्तु से संबंध होता है। कई बार लोग पैसा तो कमा लेते हैं लेकिन पैसा घर पर टिक नहीं पाता है। व्यक्ति को बार-बार कर्ज लेना पड़ता है। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी तस्वीरों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से घर में समृद्धि और आर्थिक उन्नति आती है। साथ ही वास्तु दोष भी दूर होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किन पक्षियों की तस्वीरें लगाना शुभ माना जाता है और उन्हें किस दिशा में लगाना चाहिए।

घर में वास्तु दोष के कारण कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं, जैसे घरेलू समस्याओं का बढ़ना, पैसा कमाने के बावजूद आर्थिक परेशानी, परिवार में कलेश, किसी सदस्य का बीमार पड़ना , ये सभी वास्तु दोष के लक्षण हैं।

यह भी पढ़े :- 👇

रोटी बनाने से पहले तवे पर जरूर छिड़कें ये चीज

साथ ही वास्तु दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार वास्तु दोष से मुक्ति पाने के लिए शुभ और मांगलिक कार्य किये जाते हैं। लेकिन पक्षियों की तस्वीरें लगाने से वास्तुदोष से भी छुटकारा मिलता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

ज्योतिषियों का कहना है कि अगर घर में आर्थिक परेशानियां हैं या वास्तु दोष के संकेत हैं। घर की दीवार पर दो पक्षी, मोर पंख और नीलकंठ की तस्वीर अवश्य लगाएं। ये दोनों पक्षी सबसे शुभ माने जाते हैं। मोर को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और नीलकंठ को मां दुर्गा का प्रतीक माना जाता है। इन दोनों पक्षियों की तस्वीर घर में लगाने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलता है।

इस दिशा में लगाएं तस्वीर

ज्योतिषियों का कहना है कि घर के प्रवेश द्वार पर या पूर्व दिशा में नीलकंठ की तस्वीर लगाने से समृद्धि आती है और आपके घर में आर्थिक उन्नति होगी। अब घर से निकलते समय अगर आपको नीलकंठ या मोर की तस्वीर दिख जाए तो आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews481

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ