ज्योतिष/धर्म

धनतेरस के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, घर पर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

-: Dhanteras 2024 :-

हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस दिवाली से 2 दिन पहले मनाया जाता है. इसी दिन से दिवाली का त्यौहार शुरू होता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, घर में समृद्धि और शांति के लिए धनतेरस पर खरीदारी कर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लेने और शाम के समय घर के हर कोने में दीपक जलाने की परंपरा है। इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

मान्यताओं के अनुसार Dhanteras के दिन घर में कुछ ऐसे स्थान होते हैं, जहां पर दीपक जलाना जरूरी होता है। इन जगहों पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और साल भर घर में धन की कमी नहीं रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आइए जानते हैं वो कौन से स्थान हैं जहां धनतेरस के दिन दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

धनतेरस की रात इन जगहों पर जलाएं दीपक

  • देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए Dhanteras की रात अपने घर के मंदिर के पूजा कक्ष में अखंड दिवा जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में समृद्धि आती है और वास्तु दोष भी दूर हो जाते हैं।
यह भी पढ़े :- 👇

अगर आप धनतेरस पर वाहन खरीदने जा रहे हैं तो शुभ मुहुर्त जान लें

  • Dhanteras की रात को तुलसी के पौधे के नीचे गाय के घी का दीपक रखें। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद मिलता है।
  • धनतेरस की रात को घर के उत्तर-पूर्व कोने में गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। ध्यान दें कि इस स्थान पर जलाए जाने वाले दीपक में रुई की बाती की जगह लाल मूली या कलवे का प्रयोग करें। इस दीपक को जलाते समय इसमें थोड़ा सा केसर भी मिला लें। अब दीपक जलाने वाले स्थान पर जमीन पर थोड़े से चावल रखें और इन चावलों के ऊपर दीपक रख दें। ध्यान रखें कि यह दीपक सीधे जमीन पर नहीं जलाना चाहिए।
  • घर में धन की वृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए धनतेरस की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
  • आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए धनतेरस के दिन रात के समय बील के पेड़ के नीचे शुद्ध गाय के घी का दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि बेल के पेड़ में भगवान शिव, माता पार्वती, देवी लक्ष्मी सहित कई देवताओं का वास होता है।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews481

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ