ज्योतिष/धर्म

Navratri 2024 Kanya Pujan : 10 या 11 अक्टूबर किस दिन करें कन्या पूजन, जानें सही तारीख

-: Navratri 2024 Kanya Pujan :-

अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन करना बहुत शुभ होता है। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है और नवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इन दोनों तिथियों पर कन्या पूजन करना अत्यंत शुभ होता है। आइए जानते हैं इस बार कन्या पूजन किस दिन किया जाएगा।

कन्या पूजन किस दिन है?

वैदिक पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर को दोपहर 12:31 बजे शुरू होगी और 11 अक्टूबर को दोपहर 12:06 बजे तक रहेगी. अष्टमी तिथि समाप्त होने के बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। नवमी तिथि 12 अक्टूबर को सुबह 10:58 बजे समाप्त होगी. उदय तिथि के अनुसार अष्टमी तिथि का कन्या पूजन 11 अक्टूबर को और नवमी तिथि का कन्या पूजन 12 अक्टूबर को किया जाएगा.

कन्या पूजन की विधि

  • महाअष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन करने के लिए स्नान आदि करके भगवान गणेश और मां गौरी की पूजा करें।
  • इसके बाद कन्या पूजन के लिए 9 लड़कियों और एक लड़के को आमंत्रित करें।
यह भी पढ़े :- 👇

अगर आप घर में आराम और शांति चाहते हैं तो बेडरूम के लिए ये वास्तु टिप्स न भूलें

  • कन्याओं का स्वागत करके पूजा आरंभ करें।
  • इसके बाद सभी कन्याओं के पैरों को साफ पानी से धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें।
  • फिर कन्याओं के माथे पर कुमकुम और अक्षित का तिलक लगाएं।
  • इसके बाद कन्याओं के हाथों पर कलावा या मुली बांधें।
  • एक थाली में घी का दीपक जलाएं और सभी कन्याओं की आरती करें।
  • आरती करके कन्याओं को पूड़ी, छोले, हलवा और नारियल का भोग लगाएं।
  • भोजन के बाद उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार उपहार दें।
  • अंत में कन्याओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें।
  • अंत में उन्हें अक्षत दें और कुछ अक्षत अपने घर में छिड़कने के लिए कहें।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews481

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ