ज्योतिष/धर्म

vastu tips for home : घर में रखें इनमें से एक मूर्ति, खुल जाएंगे किस्मत के ताले

-: vastu tips for home :-

वास्तु के अनुसार घर में रखी मूर्तियां और तस्वीरें घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करती हैं। ऐसे में कई मूर्तियां हैं, जिन्हें घर में रखकर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाया जा सकता है। सकारात्मक ऊर्जा से जीवन की परेशानियां खत्म हो जाती हैं और घर में सुख, शांति का वास होता है। आइए जानते हैं घर में कौन सी मूर्तियां रखना शुभ माना जाता है।

कछुए की मूर्ति

कछुए को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। वास्तु के अनुसार इसे घर में रखने से समृद्धि और शांति आती है। जीवन, व्यापार और नौकरी से जुड़ी कठिनाइयां दूर होती हैं और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

हाथी की मूर्ति

घर की उत्तर दिशा में हाथी की तस्वीर या मूर्ति लगाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे घर में अन्न और धन की समृद्धि आती है।

यह भी पढ़े :- 👇

Money Plant : घर की इस दिशा में लगाएं ‘मनी प्लांट’, धन में होगी वृद्धि

इसके साथ ही शयनकक्ष में हाथी की चांदी की मूर्ति रखनी चाहिए। इससे कमरे में सकारात्मक ऊर्जा पैदा होगी। ऐसे में पति-पत्नी के बीच तनाव और क्लेश दूर होता है और रिश्ता मजबूत और मधुर बनता है।

हंसों के जोड़े वाली एक मूर्ति

जिन घरों में अक्सर तनाव रहता है उन्हें अपने घर में हंस के जोड़े की मूर्ति रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार इसे प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस प्रकार परिवार में सुख, शांति और प्रेम बना रहता है। हंसों के जोड़े की मूर्ति आप घर में कहीं भी रख सकते हैं।

तोते की मूर्ति

वास्तु में तोता मैना को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। घर में इनकी मूर्ति या तस्वीर लगाने से सुख-शांति आती है। रिश्तों में प्यार बढ़ता है और मजबूत होता है। इसे आप घर के किसी भी कमरे या दिशा में रख सकते हैं।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews4810

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ