मध्य प्रदेश न्यूज़

म.प्र. सरकार सभी केंद्रीय एजेंसियों और प्रदेश सरकारों के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

-: म.प्र. सरकार :-

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नशे के खिलाफ हर कार्यवाही में मध्यप्रदेश सरकार सभी केंद्रीय एजेंसियों और प्रदेश सरकारों के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने गुजरात सरकार के गृह राज्यमंत्री द्वारा किये गये ट्वीट पर कृतज्ञता व्यक्त की है।

म.प्र. पुलिस की सराहनीय मदद : गृह राज्य मंत्री गुजरात श्री संघवी

गुजरात सरकार के गृह राज्यमंत्री श्री हर्ष संघवी ने अपने टवीट में लिखा है कि गुजरात एटीएस और एनसीबी दिल्ली द्वारा भोपाल में की गई संयुक्त कार्यवाही के दौरान मध्यप्रदेश पुलिस के द्वारा सराहनीय मदद की गई। ऑपरेशन की सफलता में मध्यप्रदेश पुलिस के अमूल्य योगदान के लिए मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूँ।

यह भी पढ़े :- 👇

Diwali 2024 date : 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब मनाई जाएगी दिवाली?

इस ऑपरेशन की आगे की इन्वेस्टीगेशन में भी मध्यप्रदेश पुलिस गुजरात एटीएस की निरंतर मदद कर रही है। इस तरह के विभिन्न राज्यो तथा केंद्रीय एजेंसीज़ के समन्वित प्रयासों से ही नार्कोटिक्स के विरुद्ध की लड़ाई को जीता जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उनकी समस्त टीम का बहुत-बहुत आभार माना है।

ऑपरेशन अंकुश के तहत 55 आरोपियों के खिलाफ की कार्यवाही

भोपाल पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार भोपाल पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान में ऑपरेशन अंकुश चलाया गया है, जिसमें अब तक 55 आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर 13 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ जप्त किए जा चुके हैं।

जुड़िये हमारे व्हॉटशॉप अकाउंट से- https://chat.whatsapp.com/JbKoNr3Els3LmVtojDqzLN
जुड़िये हमारे फेसबुक पेज से – https://www.facebook.com/profile.php?id=61564246469108
जुड़िये हमारे ट्विटर अकाउंट से – https://x.com/Avantikatimes
जुड़िये हमारे यूट्यूब अकाउंट से – https://www.youtube.com/@bulletinnews481

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अगर सपने मै दीखते है शनिदेव तो जाने शुभ है या अशुभ